Search

 
 
 

राजद ने गठबंधन के तहत दो सीटों पर किया दावा, झामुमो से मांगा सहयोग

 
Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल ने इंडिया गठबंधन से झारखंड में लोकसभा की दो सीटों की मांग की है. प्रदेश राजद के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हमारा जनाधार चतरा और पलामू में काफी अच्छा है. इसलिए हमें दो सीट मिलनी चाहिए. यह हमारा हक है. हम अगर लड़ें तो जीतेंगे भी. हमारी इस मांग पर झामुमो को भी समर्थन करना चाहिए. उक्त बातें भोक्ता ने प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी कहा है कि चतरा और पलामू में हम काफी मजबूत हैं. हमें हमारा हक मिलना चाहिए. बतातें चलें कि झारखंड में कांग्रेस राजद को केवल पलामू सीट देना चाहती है, मगर राजद द्वारा दो सीटों पर दावेदारी के बाद यहां पर सीटों और प्रत्याशी चयन का मसला लटका हुआ है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/big-success-for-giridih-police-four-caught-with-ganja-and-mahua-worth-rs-32-lakhs/">गिरिडीह

पुलिस को बड़ी सफलताः 32 लाख के गांजा और महुआ के साथ चार को पकड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही