Search

 
 
 

राजद ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया तूफानी दौरा

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मो. इस्लाम, कांग्रेस नेता परवेज आलम,जेएमएम नेता प्रमोद लाल, राजद नेता अजीत यादव के संयुक्त नेतृत्व में रांची लोकसभा कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में तूफानी दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया. लोगों से रांची लोकसभा कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में मतदान की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन जहां एक ओर विकास के मुद्दे और गांधी की विचारधारा पर चुनाव लड़ रही है. वहीं दूसरी ओर भाजपा विकास के मुद्दे को दरकिनार कर धर्म की राजनीति और गोडसे की विचारधारा पर चुनाव लड़ रही है, जिसे आम जनता अच्छी तरह समझ चुकी है और इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में आम जनता का रुझान है. मौके पर रमेश सिंह, बाली मार्डी, दुर्गा मार्डी, मनोज गुप्ता, पिंटू लाल, दानिश खान, खतीजा नुजहत, मेहरुन निसा, फिरोज आलम, मो. चांद, नेसार अहमद, जमील अख्तर आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें -तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-on-jharkhand-tour-tomorrow-will-address-four-election-meetings/">तेजस्वी

कल झारखंड दौरे पर, चार चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही