Search

 
 
 

मनिका सीट के कारण फंसा है राजद-कांग्रेस में पेंच

 
मनिका सीट पर राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता लड़ना चाहते हैं चुनाव Ranchi :  इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के बीच पूरा पेंच मनिका सेट को लेकर फंसा हुआ है. दरअसल चतरा के वर्तमान सिटिंग विधायक और मंत्री की सीट चतरा अब एससी सीट हो गयी है, जहां से सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश चुनाव लड़ेंगी. क्योंकि सत्यानंद भोक्ता की बहू एससी हैं. लेकिन सत्यानंद भोक्ता को अब एसटी सीट की तलाश है, जो मनिका है.  राष्ट्रीय जनता दल मनिका सीट कांग्रेस से मांग रही है. जबकि इस सीट से कांग्रेस के सीटिंग विधायक रामचंद्र सिंह हैं, इसलिए किसी भी कीमत पर कांग्रेस अपना सीटिंग सीट देने को तैयार नहीं है.

राष्ट्रीय जनता दल के चार सीटों से प्रत्याशी तय

राष्ट्रीय जनता दल ने चार सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिया है. केवल इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है. पार्टी ने हुसैनाबाद से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, चतरा सीट से रश्मि प्रकाश, देवघर से सुरेश पासवान और गोड्डा से पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही