Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजद की मांग : दिवंगत पूर्व विधायक प्रशांत मंडल का राजकीय सम्मान के साथ किया जाये अंत्येष्टि

Advertisement
Advertisement
Godda/ Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव और गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर दिवंगत पूर्व विधायक प्रशांत मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि प्रशांत मंडल पोड़ैयाहाट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. साथ ही झारखंड आंदोलन में उन्होंने अग्रिम भूमिका निभाते हुए राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बौद्धिक साथी की भूमिका में भी रहे हैं. पढ़ें - E-Mudra">https://lagatar.in/tremendous-listing-of-e-mudra-shares-entry-into-the-stock-market-at-a-premium-of-6-percent/">E-Mudra

के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग, 6 फीसदी प्रीमियम पर शेयर बाजार में की एंट्री
इसे भी पढ़ें - गोल्ड">https://lagatar.in/from-gold-hallmarking-to-insurance-premium-these-7-rules-have-changed-from-today-will-have-a-direct-impact-on-the-pocket/">गोल्ड

हॉलमार्किंग से लेकर इंश्योरेंस प्रीमियम तक, आज से बदल गये ये 7 नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

उचित सम्मान ही होगी, उनकी सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए पत्र में संजय प्रसाद यादव ने कहा है कि झारखंड निर्माण में स्वर्गीय प्रशांत मंडल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. गौरतलब है कि आज शाम प्रशांत मंडल का अंतिम संस्कार किया जाएगा. ऐसे में राजद ने यह मांग है कि मुख्यमंत्री गोड्डा जिला प्रशासन को तत्काल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने का आदेश दे. इसे भी पढ़ें - मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-shilpi-neha-tirkey-daughter-of-bandhu-tirkey-was-nominated-by-the-congress-party/">मांडर

उपचुनाव : बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही