Search

 
 
 

पूर्व मंत्री लालचंद महतो के निधन पर राजद ने जताया शोक

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश राजद ने एकीकृत बिहार -झारखंड के वरिष्ठ विधायक रहे झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है. राजद प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने कहा कि लालचंद महतो जीवन भर पिछड़ों, दलितों, बहुजन समाज के नेता के रूप में आवाज बुलंद करते रहे. उन्होंने कहा कि लालचंद महतो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के समूह में राजनीति करने वाले नेताओं में शुमार रहे थे. झारखंड में उनके समकक्ष पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, रमणिका गुप्ता समेत अनेक नेताओं का साथ रहा है. विगत दिनों उन्होंने तीसरा मोर्चा का गठन कर राज्य के कई लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी. मालूम हो कि विधानसभा गेस्ट हाउस में दिवंगत लालचंद महतो के साथ गौतम सागर राणा, रामचंद्र केशरी, संजय सिंह यादव, कैलाश यादव ने शिष्टाचार बैठक कर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चिंतन मनन कर वार्तालाप की थी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व श्रीचरणों में उच्चतम स्थान दें. उनके असामयिक निधन पर राजद के वरिष्ठ नेता गिरिनाथ सिंह, सुरेश पासवान, अर्जुन यादव, अनिता यादव, मंजू शाह, मनोज कुमार, आबिद अली, प्रणय बबलू, रामकुमार यादव, शालीग्राम पांडेय, लक्ष्मण यादव, सुनीता चौधरी, नंदन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">ED

के हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही