Search

 
 
 

राजद ने रांची लोस में चुनाव प्रचार के लिए बनायी 55 सदस्यीय टीम, विधानसभा वार करेंगे नुक्कड़ सभा

 
Ranchi : रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति की बैठक रांची संसदीय क्षेत्र के संयोजक राजेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा चुनाव अभियान समिति के मनोनीत सदस्य रांची लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में लोकसभा के सभी छह विधानसभा में आमसभा,नुक्कड़ सभा और रोड शो करेंगे. मुख्य संयोजक गौतम सागर राणा ने कहा कि प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार न समझ उन्हें राजद प्रत्याशी समझ कर सहयोग करने की जरूरत है. इसी फॉर्मूले पर सभी साथियों को चुनाव में काम करने का संकल्प लिया जाना चाहिए. राणा ने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव ने राज्य में चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाकर मुझे बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. राजेश यादव ने कहा कि जल्द ही कार्यक्रम की तिथि तय कर प्रत्याशी को सूचित कर दिया जाएगा.

इन्हें मिली विधानसभा स्तर पर जिम्मेवारी

हटिया विधानसभा में कैलाश यादव और नंदन यादव के नेतृत्व में आमसभा और नुक्कड़ सभा की जाएगी. रांची विस क्षेत्र के चुटिया में मनोज पांडेय, आबिद अली व अन्य द्वारा सभा की जाएगी. बैठक में मीडिया प्रभारी सह महासचिव कैलाश यादव, आबिद अली, मनोज पांडेय, सदाकत अंसारी, मदन यादव, रामकुमार यादव, संजय टाइगर, सुधीर गोप, मोहर सिंह यादव, अर्जुन यादव, चंद्रशेखर भगत, साजिद आलम, जसीम अख्तर, चंद्रिका यादव, शौकत अंसारी, अभिषेक बिट्टू, इरफान अंसारी, मनोज अग्रवाल, सुग्रीव यादव, सुनील ठाकुर, मैनेजर राय, राम इकबाल चौधरी, मोहसिन अंसारी, मनोज शर्मा, बिट्टू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-sent-summons-to-minister-alamgir-alam-asked-to-appear-on-may-14/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने भेजा समन, 14 मई को उपस्थित होने कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही