Search

 
 
 

पटना: राजद कभी भी दलितों का हितैषी नहीं रहा - अशोक चौधरी

 
Patna: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए राजद पर हमला बोला. चौधरी ने कहा कि राजद कभी भी दलितों और आदिवासियों का हितैषी नहीं रहा है. दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने 15 अगस्त से ‘यात्रा’ शुरू करने की घोषणा की है. इसे लेकर ही जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने वंचित जातियों के लिए बढ़ाए गए आरक्षण को बहाल करने की नीतीश कुमार सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था और आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद हमारी पार्टी बिहार को विशेष दर्जा दिलाने में विफल रही. उन्होंने यह भी दावा किया था कि राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है.
इस पर जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी राजद 15 साल तक बिहार में सत्ता पर काबिज रहने के बाद भी पंचायतों में अनुसूचित जातियों और जनजातियों को आरक्षण देने में विफल रही. किसी जमाने में कांग्रेस का हिस्सा रहे और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रहे चौधरी ने ये भी कहा कि दलितों को उनका संवैधानिक अधिकार (पंचायत में आरक्षण) 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद ही मिला. उन्होंने कहा कि राजद कभी भी दलितों और आदिवासियों की हितैषी नहीं रही. चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही एससी और एसटी कल्याण के लिए विभाग बनाया था. जिसके लिए बड़ी मात्रा में बजटीय आवंटन किया जाता है. आज भी उस पर सफलतापूर्वक काम हो रहा है. लोगों को फायदा हो रहा है.
इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-opposition-can-say-whatever-they-want-modi-government-will-run-for-full-5-years/">अमित

शाह ने कहा, विपक्ष को जो कहना है, कहे, मोदी सरकार पूरे 5 साल चलेगी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही