Search

 
 
 

Bihar News: MLC चुनाव के लिए RJD के पास उम्मीदवार नहीं, पैसे लेकर दिए टिकट - PK

Bihar News: बांकीपुर से जनसुराज के विधायक प्रशांत किशोर ने आरजेडी के घोषित प्रत्याशियों पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है. पीके का कहना है कि पैसे के आधार पर टिकट दिए गए हैं.
 
प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

Patna News:  बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है. इसको लेकर राजद ने अपने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. इन प्रत्याशियों में डॉ संजीव कुमार सिंह, दिपील कुमार, नितेश कुमार, अनिल कुमार झा, जयराम यादव, रश्मि विनायक गौतम का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें: 

बांकीपुर से जनसुराज के विधायक प्रशांत किशोर ने आरजेडी के घोषित प्रत्याशियों पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है. पीके का कहना है कि पैसे के आधार पर टिकट दिए गए हैं. 

 

आरजेडी की ओर जारी उम्मीदवारों की सूची पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि राजद की कम और किसी दूसरी पार्टी की ज्यादा लग रहा है. उन्होंने कहा कि लिस्ट में कुछ ऐसे नाम हैं, जो जेडीयू से आए हैं, कुछ कांग्रेस से और कुछ तो जन सुराज छोड़कर आरजेडी में गए हैं.

 

पीके ने कहा कि राजद के पास अपना कोई कार्यकर्ता नहीं था, जिसे पार्टी विधान परिषद चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सके. प्रशांत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आरजेडी में टिकट उसे मिला, जिसने पैसा दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी में आम कार्यकर्ताओं को टिकट देने की परंपरा अब खत्म हो गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही