Search

 
 
 

आरजेडी प्रभारी जीपी यादव पहुंचे रांची, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को

 
Ranchi: प्रदेश राजद कार्यकारिणी की बैठक शनिवार (20 जनवरी) को होगी. यह बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में होगी. बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव शुक्रवार को रांची पहुंचे. इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि बैठक के उपरांत राजद का मिलन समारोह होगा. जिसमें अन्य दल के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव,राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव,पूर्व मंत्री बिहार सरकार श्याम रजक उपस्थित रहेंगे. बैठक कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव करेंगे. बैठक में मंत्री,सभी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य,सभी जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.

प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत

बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर राजद नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. स्वागत करने में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा,युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, वरिष्ठ नेता कैलाश यादव,महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह,चंद्रशेखर भगत,लालू प्रसाद, रंजीत यादव,संतोष यादव,नागेश्वर यादव, चंदन शर्मा,रमाकांत शर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही