Search

 
 
 

झारखंड में राजद को दो सीट मिलने की उम्मीद, आज पटना से हो सकता है ऐलान

 
  • - झारखंड में कांग्रेस के साथ राजद ने बिहार से ही कर दिया खेला
  • - झारखंड में दो सीट के बदले राजद बिहार में कांग्रेस को देगा नौ सीट
  • - पलामू से ममता भुईंया और चतरा से अरूण कुमार सिंह का नाम चर्चा में
Ranchi :  राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार से ही झारखंड का खेला कर दिया है. राजद ने बिहार में कांग्रेस को नौ सीट देने के बदले झारखंड में दो सीट पर दावेदारी कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो चुका है. राजद और कांग्रेस में 92 के फार्मूले पर लगभग सहमति बन गयी है. इसी के तहत बिहार में राजद कांग्रेस को 9 सीट देने को तैयार हो गया है. वहीं इसके बदले झारखंड में राजद ने दो सीटों पर अपनी दावेदारी कर दी है.

कांग्रेस को छोडनी पड़ सकती है चतरा सीट

झारखंड में जहां कांग्रेस राजद को केवल एक सीट पलामू देना चाहती थी. चतरा से खुद प्रत्याशी उतारने की फिराक में थी. मगर बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस से बिहार में नौ सीट देने के बदले में झारखंड की दो सीटों पर दावेदारी पेश की है. ऐसे में कांग्रेस को ना चाहते हुए भी चतरा सीट छोड़नी पड़ सकती है. सूत्रों की मानें तो आज देर शाम तक राजद पटना से झारखंड के दो सीट पर प्रत्याशी का ऐलान कर सकता है. इन दो सीटों पर पलामू में हाल ही में राजद में शामिल ममता भुईंया और चतरा से अरूण कुमार सिंह का नाम आगे चल रहा है. अंतिम समय में किसे टिकट मिलता है, इसका इंतजार झारखंड के नेताओं को है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही