Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1932 खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव

Ranchi: राजद प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के तहत हम लोगों ने चुनाव लड़ा और इसका नेतृत्व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन कर रहे थे. गठबंधन को और मजबूत करना है. आने वाले समय में झारखंड के सभी जिलों में राजद का कार्यक्रम होगा. भाजपा और आरएसएस को किसी भी कीमत पर मजबूत नहीं होने दिया जाएगा. वहीं 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि हेमंत सोरेन सभी चीजों को देख रहे हैं. स्थानीय नीति को लेकर जो भी कैबिनेट का डिसीजन हुआ है, हम भी उसके साथ हैं. इसे भी पढ़ें बेरमो">https://lagatar.in/bermo-36-laborers-of-jharkhand-stranded-in-tajikistan/">बेरमो

: तजाकिस्तान में फंसे झारखंड के 36 मजदूर

एनडीए गठबंधन में कितने दल थे शामिल ये अमित शाह को पता होना चाहिए

वहीं त्रिपुरा में अमित शाह द्वारा दिए गए एक बयान पर तेजस्वी ने कहा कि समान विचारधारा वाले दल अगर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो इसमें गलत क्या है. अमित शाह की बातें बकवास है. शुरुआत में जब बीजेपी ने एनडीए गठबंधन बनाया था तब उसमें कितने दल शामिल थे? यह भी अमित शाह को पता होना चाहिए.

सामाजिक न्याय की विचारधारा के साथ पार्टी कर रही है काम

वहीं 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि आरजेडी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हमारा एक ही मकसद भाजपा को सत्ता से हटाना है. सामाजिक न्याय की विचारधारा के साथ हमारी पार्टी काम कर रही है. इसे भी पढ़ें शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-feb-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 FEB।।अपराधियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद।।‘लिफाफा का राज’ खोले बिना चले गए राज्यपाल बैस।।रांची में बीजेपी पर गरजे तेजस्वी।।उर्दू शिक्षकों को तोहफा।।दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-1 का लोकार्पण।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही