Search

 
 
 

राजद नेता और पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम कल भाजपा का थामेंगे दामन

 
Ranchi : राजद के वरिष्ठ नेता और पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम 15 फरवरी को रांची या गढ़वा में भाजपा का दामन थामेंगे. कार्यक्रम कहां होगा यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है. लोकसभा चुनाव के पहले घूरन राम का राजद छोड़कर भाजपा की ओर जाने से पलामू में राजद और इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

पलामू में अच्छी पकड़ रही है घूरन की, 2007 में राजद से बने थे सांसद

घूरन राम 2007 के लोकसभा उपचुनाव में राजद के टिकट पर पलामू से सांसद बने थे. 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में घूरन राम राजद के टिकट पर पलामू से लोकसभा का चुनाव लड़े. जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहे. घूरन राम का पलामू के कई इलाकों में अच्छी पकड़ है. पलामू लोकसभा सीट राजद की परंपरागत सीट रही है. पार्टी ने पलामू, चतरा, कोडरमा और गोड्डा लोकसभा सीट पर अपना दावा पेश किया है. कांग्रेस ने भी इंडिया गठबंधन की तरफ से पलामू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

राजद में उपेक्षित महसूस कर रहे थे : घूरन

घूरन राम कहा कि वे राजद में लगातार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे. झारखंड में गठबंधन की सरकार चल रही है, लेकिन इसमें एक भी अनुसूचित जाति के विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान चार साल के दौरान नहीं दिया गया. इसके अलावा बोर्ड-निगम के गठन में भी एक भी अनुसूचित जाति के व्यक्ति को स्थान नहीं मिला है. इस बात से उन्होंने राजद के केंद्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कई बार झारखंड में उत्पन्न इस विकट समस्या से अवगत कराया, लेकिन उनकी ओर से कभी भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-cyber-criminals-arrested-6-sim-cards-and-mobile-recovered/">गोड्डा

: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 सिम कार्ड व मोबाइल बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही