Search

 
 
 

राजद नेता हरदेव साहू ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

 
Ranchi: राजद नेता हरदेव साहू ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद संजय सेठ की उपस्थिति में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हरदेव साहू ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा. दावा किया कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. झारखंड में रघुवर दास के कार्यकाल में बहुत काम हुआ था. तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. उन्होंने रांची लोकसभा के प्रत्याशी का जिक्र करते हुए कहा कि संजय सेठ भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे. इसे पढ़ें- इंडी">https://lagatar.in/there-will-be-no-ruckus-in-indie-alliance-rally-there-will-be-a-gathering-of-corrupt-people-pratul/">इंडी

एलायंस की रैली में उलगुलान नहीं, भ्रष्टाचारियों का होगा जुटान- प्रतुल

400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने सिलसिला शुरू हो गया है. हर रोज विपक्ष की पार्टी को छोड़कर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं. 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है. उन्होंने कहा कि देश में हमारी सरकार ने लोगों को बहुत कुछ दिया है. कोई गरीब भूखा न सोये, इसे लेकर पीएम मोदी ने पांच किलो अनाज मुफ्त दिया, जो 2029 तक मिलेगा. इसी तरह उज्जवला गैस योजना की मदद से हर घर में गैस सिलेंडर दिया गया. देश के गरीब और असहाय लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गयी. मरांडी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूर्ववर्ती हेमंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने राज्य को केवल लूटने का काम किया. यही वजह है कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री रहते हुए जेल जाना पड़ा. इसे भी पढ़ें- डाक">https://lagatar.in/dak-bungalow-pahad-will-now-be-known-as-sarna-pahad-dr-shashibhushan-mehta/">डाक

बंगला पहाड़ अब सरना पहाड़ के नाम से जाना जाएगा : डॉ शशिभूषण मेहता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही