Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड जदयू प्रभारी से मिले राजद के नेता, भाजपा के खिलाफ दिखायी एकजुटता

Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जेडीयू के झारखंड प्रभारी और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के विधायक और सह प्रभारी मनोज यादव से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान महागठबंधन की एकजुटता पर बात हुई. पार्टी के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मुलाकात के दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि हम सब का एक ही दुश्मन है भाजपा. इसे हराने के लिए हम सभी को एकजुटता के साथ अभी से ही मेहनत करने की जरूरत है.

ये रहे मौजूद

युवा राजद के अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महासचिव मनोज कुमार पांडेय, युवा राजद के अरशद अंसारी, क्षितिज मिश्रा, अजय यादव, सहित अन्य नेताओं ने अशोक चौधरी से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें – घाटशिला">https://lagatar.in/jamshedpur-world-laughter-day-celebrated-at-workers-college-2/">घाटशिला

: झारखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच ने आश्वासन समिति के सभापति को सौंपा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही