: भाजपा नेताओं ने फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
अंचल में कोई भी काम बिना बिचौलिया का नहीं होता- लक्ष्मण यादव
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि अंचलों में कोई भी कार्य बिना बिचौलिया के नहीं हो पा रहा है. आम जनता काफी त्रस्त है. बैठक में श्याम किशोर दुबे, मुकुलु उरांव, बबीता देवी व सविता देवी ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. जबकि भोला सिंह को राजद जिला उपाध्यक्ष एवं ममता देवी को सरयू प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. मौके पर प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, देववंश यादव, ममता देवी, सुरेश राम, कन्हाई पासवान, भोला सिंह, उषा देवी ,हरिहर यादव, संतोष यादव, रंजीत यादव, सुरेश प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार यादव, अजय कुमार पासवान, मिट्ठू लोहरा, जगनारायण माली, निशार अहमद, रविंद्र प्रसाद सोनी, आदित्य कुमार यादव, मदन यादव, अलाउद्दीन,कविता देवी मुकुलु उरांव, प्रितलाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. दूसरी खबरआदिवासी समाज ने मनाया सरहुल पर्व
alt="" width="600" height="340" /> बालूमाथ (लातेहार): प्रखंड के गणेशपुर पंचायत के हुणडराटांड मे आदिवासी समाज ने बुधवार को सरहुल का पर्व मनाया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उप प्रमुख कामेश्वर राम मौजूद थे. सरहुल का शुभारंभ गांव के पूजारी रेवालाल पाहन ने आदिवासी रिती रिवाज से सरना स्थान पर सरैई के फूल व प्रकृति की पूजा कर किया. पूजा के बाद सरना धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए उप प्रमुख कामेश्वर राम ने कहा कि सरहुल पूजा दो शब्दों से बना है सर और हुल. सर मतलब सरई या सखुआ फूल हुल यानि क्रांति. इस तरह सखुआ फुल को क्रांति कहा गया है. सरहुल आदिवासियों व मुलवासियों का प्रमुख पर्व है. इस पर्व को प्रकुति पर्व या सरहुल के नाम से जाना जाता है. सरहुल पूजा मे विभिन्न गावं व टोलों से आये खोड़हा के द्वारा पारंपरिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. मौके पर जीतेंद्र , मनीष कुमार, अनुप कुमार व राजेश कुमार समेत कई ग्रामीण उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :आजसू">https://lagatar.in/ajsus-justice-march-across-the-state-on-thursday-workers-will-besiege-dc-office-for-7-point-demands/">आजसू
का गुरुवार को राज्य भर में न्याय मार्च, 7 सूत्री मांगों को लेकर डीसी कार्यालय घेरेंगे कार्यकर्ता तीसरी खबर
वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन की दी गई जानकारी
alt="" width="600" height="320" /> लातेहार : महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत के बांसकरचा मध्य विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी महिला समूहों के सदस्यो को दी गयी. जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बीपीओ-एफआई सुजीत कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के बीच डिजिटल लेनदेन संबंधी जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता की समझ बढ़ाना है. डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान के तहत मूलभूत बैंकिंग सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है. इसके तहत डिजिटल ग्रामीण भारत अंतर्गत डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देना है.

Leave a Comment