Search

 
 
 

RJD MLA रीतलाल यादव के भाई ने खनन इंस्पेक्टर को दी धमकी, कार्रवाई की तो गोली मार देंगे, कुचल देंगे!

 
Patna : राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पर खनन अधिकारी ने कार्रवाई करने पर हत्या कर देने और कुचल देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पटना के खनन इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज कराया है. पटना के खनन विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के अनुसार उन्‍होंने अवैध बालू लदे ओवरलोड ट्रक पर फाइन किया था. इससे कुछ लोग नाराज हो गए और खनन विभाग के जिला कार्यालय पहुंचे. वहां से उनका नंबर लेकर फोन पर हत्‍या की धमकी दी. धमकी देने वाले ने खुद को आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव का भाई बताया. इंस्‍पेक्‍टर राजेंद्र सिंह के अनुसार वे रीतलाल यादव का नाम सुनकर डर गए. इसके बाद उन्‍होंने मंगलवार को पटना के कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई. इसे भी पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/no-third-front-against-bjp-now-main-front-will-be-formed-nitish-kumar/">बीजेपी

के खिलाफ थर्ड फ्रंट नहीं, अब मेन फ्रंट बनेगा : नीतीश कुमार

जानिये क्या-क्या लिखा है एफआइआर में

दर्ज एफआइआर में लिखा है- आरोपी ने कार्यालय में मौजूद लिपिक, एक अन्‍य कर्मी और होमगार्ड जवानों के साथ भी दुर्व्‍यहार किया तथा हत्‍या की धमकी दी. सरकारी गाड़ी पर हाइवा चढ़ा देने तथा बीच रास्‍ते में सरेआम गोली मार देने की धमकी भी दी. यह भी कहा कि प्रशासन व पुलिस के छोटे अधिकारियों से लेकर आरक्षी अधीक्षक व समाहर्त्ता तक उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

कानून सबके लिए बराबर, दोषी पर होगी कार्रवाई : शक्ति यादव

खनन इंस्पेक्टर को धमकी देने के मामले में आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. गलती करने वाला कोई भी हो, उसपर कार्रवाई होगी. हालांकि इस मामले में विधायक रीतलाल यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इसे भी पढ़ें-  बिहार">https://lagatar.in/bihar-nia-raids-in-darbhanga-vaishali-muzaffarpur-araria-saran-katihar-in-pfi-terror-module-case/">बिहार

: पीएफआई टेरर मॉड्यूल मामले में दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर अररिया, सारण, कटिहार में एनआईए का छापा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही