Search

 
 
 

राजद ने बजट को सराहा, जदयू ने बताया सामान्य

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को 116418 करोड़ का बजट पेश किया गया. झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता सह महासचिव डॉ. मनोज कुमार ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पारित बजट राज्यहित और जनहित में है. सर्वमान्य और सराहनीय बजट है. मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं. कहा कि इसका फायदा सभी को होगा. इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और शिक्षा पर जोर दिया गया है. इसमें आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय पर भी ध्यान दिया गया है. वहीं सरकार बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने के मामले को लेकर गंभीर है. सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है. यह जनता लिए वरदान साबित होगा.

बजट और बेहतर बनाया जा सकता था : सागर कुमार

वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए घोषित राज्य सरकार का बजट सामान्य है. उन्होंने कहा कि बजट और बेहतर बनाया जा सकता था. कृषि के क्षेत्र में बजट की निधि और बढ़ाने से लोगों को स्वरोजगार मिलता. वैसे सरकार ने गरीब, मजदूर और किसानों को केंद्र में रखकर बजट तैयार किया है. शिक्षा और विद्यार्थियों का भी ध्यान रखा गया है. इससे छात्रों को लाभ होगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-businessman-izhars-son-was-detained-by-ed-three-note-counting-machines-called-for-know-what-else-happened/">हजारीबाग

के व्यवसायी इजहार के बेटे को ईडी ने किया डिटेन, मंगाई गई नोट गिनने की तीन मशीनें, जानिये और क्या-क्या हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही