Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में बढ़ती महंगाई पर राजद ने जताया विरोध, ठेले पर बाइक लादकर किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश और युवा राजद ने मंगलवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ रांची यूनिवर्सिटी से सर्जना चौक तक पैदल मार्च किया. मार्च के दौरान ठेले पर मोटरसाइकिल को लादकर राजद कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ती कीमतों पर अपना आक्रोश जाहिर किया. प्रदर्शन में राजद, युवा राजद और सभी प्रकोष्ठ के नेताओं ने हिस्सा लिया.

तेल की कीमत छू रही आसमान, केंद्र की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई: अभय सिंह

इस दौरान राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही आज देश सहित झारखंड में महंगाई बढ़ी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के वक्त जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए. आज तेल की कीमत आसमान छू रही है. इससे आम जनता त्रस्त है. इसे भी पढ़ें- पहल:">https://lagatar.in/initiative-cm-gave-appointment-letter-to-12-players-3-women-players-participating-in-olympics-5-lakh-financial-assistance-to-1-para-player/122963/">पहल:

सीएम ने 12 खिलाड़ियों को दिया नियुक्ति पत्र, ओलंपिक में भाग ले रही 3 महिला खिलाड़ी,1 पैरा खिलाड़ी को 5 लाख का आर्थिक मदद
http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/RJD12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

केंद्र के वादे जुमले साबित हुए : रंजन यादव

वहीं युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि आज सभी वर्गों के लोग महंगाई से जूझ रहे हैं. देश के नौजवान, किसान, सभी लोगों को केंद्र की सरकार ने छलने का काम किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये सभी लोगों के खाते में देने का ऐलान किया था, लेकिन यह जुमला साबित हुआ. इसे भी पढ़ें- Dhoni">https://lagatar.in/actress-ayesha-eman-who-worked-with-dhoni-will-shoot-for-a-web-series-in-ranchi/122993/">Dhoni

  के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आयशा एमन रांची में, वेब सीरीज की करेंगी शूटिंग

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता रवि प्रकाश जयसवाल, जहीर खान, शौकत अंसारी, अब्दुल गफ्फार, फिरोज अंसारी, गायत्री देवी, धर्मेंद्र सिंह, अरुण सिंह, अनुज यादव, चंदन शर्मा, अंजल किशोर सिंह, प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, अर्जुन यादव, फरहान अख्तर, गुलजार अंसारी, सलीम जावेद शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही