Search

 
 
 

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए गये सिंगापुर, किडनी की समस्या से जूझ रहे

 
New Delhi : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज कराने के लिए सिंगापुर पहुंच गये हैं. सिंगापुर में उनकी बेटी रोहिणी ने एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया हैं. लालू यादव लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. किडनी ट्रांसप्लांट होगा या नहीं, यह फैसला सिंगापुर के चिकित्सक करेंगे. इसे भी पढ़ें - गाजियाबाद">https://lagatar.in/ghaziabad-people-of-two-communities-clashed-over-the-removal-of-the-car-firing-from-both-sides-police-force-deployed-in-the-village/">गाजियाबाद

: गाड़ी हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़े, दोनों तरफ से हुई फायरिंग, गांव में पुलिस बल तैनात

लालू यादव को कई अन्य बीमारियां भी हैं

बता दें कि लालू यादव को डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से संबंधित बीमारी, कमज़ोर इम्युनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या और आंख में दिक्कत जैसी कई बीमारियों ने घेर रखा है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या किडनी की है. लालू यादव की किडनी लेवल स्टेज फोर यानी लास्ट स्टेज में है जो 20 से 25 प्रतिशत तक ही काम करती है. ऐसे में उनका किडनी ट्रांसप्लांट होगा या नहीं, इस पर सिंगापुर में ही फैसला होगा. इसे भी पढ़ें - UIDAI">https://lagatar.in/have-made-aadhar-card-10-years-ago-then-get-your-details-updated-otherwise-there-will-be-trouble/">UIDAI

की सलाह, 10 साल पहले बने आधार कार्ड को करवा लें अपडेट, वरना होगी परेशानी

सीबीआई ने लालू यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की 

गौरतलब है कि चारा घोटाला में दोषी करार दिये जाने के बाद रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया था. पासपोर्ट रिलीज करने के लिए लालू यादव ने कोर्ट में याचिका दायर की थी. लालू की खराब तबीयत को देखते हुए कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी थी. इसके बाद उनके सिंगापुर जाने का रास्ता साफ हो गया था. लालू यादव ऐसे वक्त पर सिंगापुर गये हैं, जब सीबीआई ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के मामले में लालू यादव और उनके परिवार समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम प्लॉट्स की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई. इसे भी पढ़ें - शिखर">https://lagatar.in/shikhar-dhawans-new-innings-begins-debuting-with-the-film-double-xl-sonakshi-huma-will-also-be-seen/">शिखर

धवन की नयी पारी शुरू, फिल्म ‘डबल XL’ से कर रहे डेब्यू, सोनाक्षी-हुमा भी आयेंगी नजर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही