Search

पलामू : पांकी विधानसभा क्षेत्र में राजद को मजबूत किया जायेगा - अरुण यादव

Medininagar: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव और पांकी विधानसभा के लोकप्रिय जननेता डॉ. अरुण कुमार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं. इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं. इसी क्रम में अरुण पांकी और मनातू प्रखंड क्षेत्र दौरा किये. इस दौरान विभिन्न जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा को अगर विकसित विधानसभा बनाना है तो सभी को जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने वाले को मौका देना होगा. जैसे कोडरमा को अभ्रक और धनबाद को कोयला मिला है उसी तरह पांकी को केंदु, परास और महुआ मिला है. अगर इन संसाधनों का सही उपयोग कर उद्योग लगाया जाये तो पूरे विधानसभा सहित जिले की बेरोजगारी दूर हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि अगर इस बार पांकी की जनता का आशीर्वाद मिला तो बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए पांकी में खुलेगा 75 दवाई कारखाना. उन्होंने कहा कि केंदु, परास और महुआ का कई तरह से उपयोग होता है. इन सबका औषधीय महत्व है. केंदु का उपयोग मलेरिया, दस्त और पेचिश के उपचार के लिये किया जाता है. रोगाणुरोधी गुणों के कारण इन पत्तियों का उपयोग कट और खरोंच लगने पर भी किया जाता है. परास मूत्रवर्धक और टॉनिक गुणों के लिए जाना जाता है. परास के तने की छाल का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में अपच, दस्त, अल्सर, गले में खराश और सर्पदंश के इलाज के लिए किया जा सकता है. वहीं महुआ में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है.
इसे भी पढ़ें - जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-8th-accused-of-chirudih-mass-murder-sentenced-to-life-imprisonment/">जामताड़ा

: चिरुडीह सामूहिक हत्याकांड के 8वें आरोपी को उम्रकैद की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp