Search

 
 
 

पलामू: झारखंड की 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगा राजद - संजय

 
Medininagar: राष्ट्रीय जनता दल के पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत राजद पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैरिया स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में बैठक हुई. इसमें प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव व संचालन रामनाथ चंद्रवंशी ने किया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यादव ने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव जनबल व धनबल के बीच था. राजद के साथ जनबल था जबकि भाजपा के साथ धन बल. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण धनबल की जीत और जनबल की हार हुई है. उन्होंने कहा कि पलामू के सभी राजद कार्यकर्ताओं ने ईमानदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया है. जिसका परिणाम 5 लाख से अधिक मत राजद प्रत्याशी को मिला है. समीक्षा बैठक में रखी गई कमियों को दूर करने की बात कही गई ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में आधिकाधिक सीट पर राजद प्रत्याशी की जीत हो सके.
संजय यादव ने कहा कि झारखंड में राजद पलामू प्रमंडल व चतरा जिला के सभी सीटों समेत झारखंड में 22 सीट पर चुनाव लड़ेगी. यादव ने कहा कि सभी सीटों पर प्रत्याशी भी चयन कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन होता है तो ठीक, नहीं होने पर भी वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. समीक्षा बैठक में प्रत्याशी चयन में भी जल्दबाजी की बात कही गई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस जाति का प्रत्याशी बनाया गया था उस जाति के के 10 से 15 प्रतिशत लोगों ने राजद प्रत्याशी जबकि शेष ने भाजपा प्रत्याशी को मतदान किया है. समीक्षा बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, रामदेव प्रसाद यादव, ममता भुइया, विश्वनाथ राम, सैयद समी अहमद, धनंजय पासवान, शिव प्रसाद मेहता, विजय राम, अरुण चंद्रवंशी, सत्येंद्र यादव, भीम यादव, रामदेव प्रसाद यादव, राजद जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें - रातू">https://lagatar.in/acb-arrested-the-sub-inspector-of-ratu-police-station-while-taking-a-bribe-of-rs-35000/">रातू

थाना के सब इंस्पेक्टर को ACB ने 35 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही