Search

 
 
 

झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में राजद करेगा कार्यकर्ता सम्मेलन, 17 को बैठक

 
Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक 17 अगस्त को आयोजित की गई है. बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री व झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव मौजूद रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने और सभी विधानसभा में राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन कराने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा.

राजद के सभी नेता होंगे बैठक में शामिल

पार्टी के प्रवक्ता सह महासचिव डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर बैठक का आयोजन किया गया है. इसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी जिले के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शामिल होंगे. बता दें कि झारखंड प्रभारी का आगमन 16 अगस्त को होगा. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/babulal-will-take-out-sankalp-yatra-in-7-phases-from-august-17-will-conclude-on-october-10-at-morhabadi-maidan/">17

अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही