Search

 
 
 

RJD ने CM को लिखा पत्र, शिक्षकेत्तर कर्मियों को मिले सातवां वेतनमान

 
Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. इसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने की मांग की गई है. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के शिक्षकों को सातवां पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ पिछले 2 वर्षों से मिल रहा है, लेकिन उसी संस्था में काम करने वाले शिक्षकेतर कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teep-organized-a-workshop-on-entrepreneurship-for-school-teachers-and-headmasters/">जमशेदपुर

: टीईईपी ने स्कूली शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों के लिए उद्यमिता पर कार्यशाला का किया आयोजन

मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में हुई थी घोषणा

आरजेडी प्रवक्ता डॉ मनोज ने कहा कि 2016 में मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में इसकी घोषणा हुई थी, लेकिन आज वेतन पुनरीक्षण के 6 वर्ष पूरे होने के बावजूद विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लाभ से वंचित रखा गया है. जिससे कर्मचारियों को भारी वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/corona-caught-pace-in-jharkhand-infected-doubled-in-a-week/">झारखंड

में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में दोगुने हुए संक्रमित

कई लोगों की हो चुकी है मौत

डॉ मनोज ने कहा कि सातवें वेतनमान की आशा में कई कर्मचारियों की मौत हो गई है. वहीं कई कर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उन्होंने इसे गंभीर और संवेदनशील मामला बताते हुए मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करते हुए जल्द सातवें वेतनमान का भुगतान करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही