Search

हजारीबाग: कोडरमा में 31 शिक्षकों का सर्विस बुक गुम होने पर आरजेडीई ने लिया संज्ञान

Hazaribagh : कोडरमा में डीएसई ऑफिस से 31 शिक्षकों का सर्विस बुक गुम हो जाने का मामला सामने आया. जिसके बाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (आरजेडीई) ने संज्ञान लिया है. उन्होंने कोडरमा के डीएसई से एक सप्ताह के अंदर पूरा ब्योरा मांगा है. दरअसल 19 मई को डीएसई ने कोडरमा थाने में मामला दर्ज कराया कि 31 शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका(ओरिजिनल सर्विस बुक) गुम हो गई है. उन्हें इस बात की जानकारी डीएसई ऑफिस में काम कर रहे लिपिक कुंदन कुमार राय ने दी. 10 मार्च को जब कुछ शिक्षक सेवा पुस्तिका मांगने आए, तो उस वक्त से खोजबीन शुरू हुई, लेकिन सर्विस बुक नहीं मिला. 10 मई तक सिर्फ एक शिक्षक की ही सेवा पुस्तिका मिली. डीएसई ने शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि 15 जून तक उनकी नई सेवा पुस्तिका खोलकर उन्हें उपलब्ध करा दी जाएगी. इस संबंध में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा है कि पूरे मामले में साजिश रची गई है, एक साथ इतने शिक्षकों का सर्विस बुक डीएसई ऑफिस से कैसे गुम हो सकता है. उन्होंने आरजेडीई से पूरे मामले की निष्पक्षता से उच्चस्तरीय जांच की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ यह दुर्भाग्य है कि उनके मामले में इतने दिनों तक किसी ने ध्यान नहीं दिया. विभाग के स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक इस बात की गुहार लगाई गई. इस मामले में न संबंधित लिपिक और न पदाधिकारी पर कार्रवाई की गई. ऐसे में शिक्षकों का सर्विस बुक गुम होना सीधा साजिश की तरफ इशारा करता है. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-holy-child-school-gomo-got-the-award-in-the-national-convention-of-paswa/">धनबाद

: पासवा के राष्ट्रीय अधिवेशन में होली चाइल्ड स्कूल गोमो को मिला अवार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//