Search

 
 
 

सूरज मंडल के बयान पर RJD का हमला, कहा- लालू को अपशब्द बोल किया दलितों का अपमान

 
Ranchi : दुमका के पूर्व सांसद सूरज मंडल ने दुमका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राजद अध्यक्ष लालू यादव को अपशब्द कहा था. इअब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. बयान पर युवा राजद के महासचिव सह प्रवक्ता मंतोष यादव ने कहा है कि सूरज के बयान से दलित, अकलियत, शोषित, वंचित के नेता लालू को अपशब्द कहना मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. सूरज मंडल वह इंसान हैं, जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करने का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-dilapidated-roof-of-urdu-middle-school-collapsed-five-students-injured/">लातेहार

: क्लास में बैठे थे 80 छात्र, अचानक भर भराकर गिरी छत, 5 घायल

1998 के बाद राजनीति में सूरज अस्त

मंतोष ने कहा कि सूरज मंडल शायद भूल गए हैं कि वो 1995 में जनता दल के सहयोग से ही गोड्डा से झामुमो का सांसद बने. लालू यादव को गोड्डा आने की चुनौती दी थी. तब लालू ने गोड्डा में आकर मंच से चुनौती देते हुए कहा था कि तुमको मैंने ही उगाया था और अस्त भी तुम्हें मैं ही करूंगा. जिसका नतीजा है कि 1998 से आज तक सूरज मंडल सांसद, विधायक और मुखिया बनने के लायक तक नहीं रहे.

लालू यादव से घबराई हुई है भाजपा

इससे आगे मंतोष ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़ों के नाम पर वोट लेने का काम किया है. लेकिन कभी पिछड़ों का सगा नहीं रहा है. यही कारण रहा कि झारखंड अलग होने के बाद बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार ने पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने का काम किया था. लालू यादव के स्वस्थ होने के बाद भाजपा नेताओं का जो बयान आ रहा है, उससे भाजपा की घबराहट को दर्शाता है. इसे भी पढ़ें -पद्मश्री">https://lagatar.in/padmashree-ramdayal-munda-challenge-trophy-football-competition-macon-and-raja-sporting-bariatu-reach-semi-finals/">पद्मश्री

रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता : सेमीफाइनल में पहुंची मेकॉन और राजा स्पोर्टिंग बरियातू की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही