Search

 
 
 

राहुल की न्याय यात्रा को झारखंड में राजद का पूर्ण समर्थन : जयप्रकाश नारायण यादव

 
Ranchi :   झारखंड राजद के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूर्ण समर्थन है. जयप्रकाश ने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार झारखंड राजद के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राहुल की पदयात्रा में शामिल होने और उनको पूर्ण समर्थन देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में पिछड़े, दलित और आदिवासी की सरकार है, भाजपा उसको अस्थिर करने पर लगी हुई है. भाजपा अराजक और सांप्रदायिक पार्टी है. कहा कि महागठबंधन की सरकार को गिराने का षड्यंत्र कर रही भाजपा को मुंह की खानी पड़ी.

चंपई सोरेन को जयप्रकाश ने दी बधाई

जयप्रकाश नारायण यादव ने गठबंधन की सभी साथियों को धन्यवाद और बधाई दी. कहा कि उन्होंने एकजुटता दिखायी और जनमत का सम्मान किया. जयप्रकाश ने चंपई सोरेन को नये मुख्यमंत्री बनने पर भी बधाई दी. साथ ही आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री पद की शपथ लेने पर  शुभकामनाएं दी. सारी जानकारियां झारखंड प्रदेश राजद की उपाध्यक्ष अनीता यादव ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही