Search

 
 
 

राजद का घोषणापत्र जारी: 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का किया वादा

 
Patna: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें बिहार के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है. शनिवार को पटना में तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरी देने के अपने पुराने बयान को दोहराया है. इसके अलावा पार्टी ने बेरोजगार युवाओं को 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया है. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों का फॉर्म भरने के लिए बिहार के युवाओं को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

85 फीसदी पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित : तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद बिहार के युवाओं को तरजीह देगी. राज्य सरकार डोमिसाइल पॉलिसी लाएगी. सरकारी नौकरियों में 85 फीसदी पद बिहार के युवाओं के लिए आरक्षित होंगे. इसके अलावा आरजेडी ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है. घोषणापत्र में आरजेडी ने उद्योगों के लिए नई नीति लाने का भी वादा किया. नए उद्योग स्थापित करने के लिए टैक्स नहीं देगा पड़ेगा.

उर्दू शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जाएगी

आरजेडी ने कहा कि संविदा शिक्षकों और उर्दू शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जाएगी. किसान आयोग, व्यावसायिक आयोग, युवा आयोग और खेल आयोग का गठन किया जाएगा. राज्य की जीडीपी का 22 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर किया जायेगा.

किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा

आरजेडी ने जारी घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही. साथ ही गांवों को स्मार्ट बनाया जाएगा और सीसीटीवी लगाए जाएंगे. बुजुर्गों और गरीबों का पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की बात कही.

हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

आरजेडी ने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का गठन किया जाएगा. किडनी मरीजों के लिए मुफ्त डायलासिस की व्यवस्था होगी.`50 साल की उम्र पूरा कर चुके सरकारी कर्मचारी जो ठीक परफॉर्म नहीं करते हैं उन्हें आवश्यक सेवानिवृत्ति दी जाएगी. पुराने सरकार के इस आदेश को वापस लिया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही