Search

 
 
 

राजद का नीतीश पर पोस्टर वार, 20 वर्षों से विकास की गति धीमी, तेजस्वी को तेज तर्रार बताया

 
Patna :  बिहार में विधानसभा चुनाव साल के अंत में होने हैं. लेकिन राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं. इतना ही नहीं वार पलटवार का सिलसिला भी शुरू हो गया है. राजद ने पोस्टर जारी कर नीतीश कुमार और एनडीए सरकार हमला बोला है. इन पोस्टर में राजद ने 20 वर्षों से विकास की धीमी गति को उजागर किया है. वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के कार्यकाल को विकास की तेज रफ्तार के प्रतीक के रूप में पेश किया है.

राजद का दावा-17 महीनों वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार आ रही

राजद नेता ऋषि द्वारा लगाये गये इन पोस्टरों में दो कार्टून दर्शाये गये हैं. एक में तेजस्वी यादव को तेज रफ्तार घोड़े पर सवार दिखाया गया है, जिस पर लिखा है, "वही 17 महीनों वाली तेज तर्रार तेजस्वी सरकार आ रही है. वहीं, नीतीश कुमार को एक खिलौने पर बैठे हुए दर्शाया गया है, जिसमें लिखा है, "बीस साल से बिहार के विकास की स्पीड". इसके अलावा, पोस्टर में एक पत्थर लिखा है कि तेजस्वी विकास 2025 फुल स्पीड में होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही