Search

 
 
 

आरके आनंद फिर बने झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट

 
Ranchi: रविवार को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कार्यालय में झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सत्र 2023-27 के लिए चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में झारखंड के विभिन्न 18 जिला के प्रतिनिधि शामिल हुए. जिसमें आर के आनंद झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चुने गए. चुनाव की पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट ऋतुराज की देखरेख में संपन्न हुआ. इस दौरान इंडियन वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में अरुण कुमार केसरी (बिहार) मौजूद थे जबकि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में एस के पांडे मौजूद थे. झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ मधुकांत पाठक, सुरेश कुमार सिंह, सी डी सिंह, संजेश मोहन ठाकुर, शशिकांत पाठक ,आलोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी.

झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारी

प्रेसिडेंट- आर के आनंद वाईस प्रेसिडेंट- शिवेंद्र नाथ दुबे उदय साहू,निरंजन शर्मा,बिपिन कुमार सिंह,रूपेश साहू,राजकुमार सिंह सेक्रेटरी- अनिल कुमार जयसवाल ट्रेजरर - दीपक गोप ज्वाइंंट सेक्रेटरी- सुजाता भकत, राजकुमार जैन,प्रणव कुमार चौधरी, रणवीर सिंह,पलबिन्दर सिंह,सुचेता चटर्जी एग्जीक्यूटिव मेंबर-महेंद्र सिंह,सुदित कुमार सिंह,जितेंद्र महतो,चंद्र बहादुर सिंह,हर्षवर्धन, निशा कुमारी, राकेश कुमार सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही