Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारा घोटाले के दोषी आरके राणा एयर एंबुलेंस से भेजे गये दिल्ली एम्स, स्थिति गंभीर

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  चारा घोटाले के दोषी बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा की स्थिति बिगड़ने के बाद रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया है. आरके राणा की लगातार बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए रिम्स ने हायर सेंटर एम्स रेफर किया था. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से मंगलवार को दिल्ली ले जाया गया है.

लिवर में संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल गया है

डॉक्टरों के अनुसार आरके राणा को लिवर में संक्रमण व्यापक स्तर पर फैल गया है. बार- बार उसमें पानी भर जा रहा है. सोमवार को आरके राणा के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए रिम्स के वरीय चिकित्सकों के बोर्ड का गठन किया गया था. बोर्ड में क्रिटिकल केयर, मेडिसिन, ईएनटी, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित अन्य विभाग के एचओडी शामिल थे. डॉक्टरों के अनुसार आरके राणा को गेस्ट्रो के विशेषज्ञ डाक्टर से ईलाज की जरूरत है, जिसका विभाग रिम्स में नहीं है. बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी 5 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया है. इसे भी पढ़ें –  ईडी">https://lagatar.in/ed-action-uddhav-thackerays-relative-shridhars-property-worth-6-45-crores-seized/">ईडी

की कार्रवाई : उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार श्रीधर की 6.45 करोड़ की संपत्ति जब्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही