Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC : तीन दिन से अधिक होल्डिंग नंबर को पेंडिंग रखा तो कार्रवाई, टैक्स कलेक्टरों को निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर में होल्डिंग नंबर को लेकर एक अच्छी पहल की शुरुआत की है. होल्डिंग नंबर जारी करने की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने सभी टैक्स कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे अपने लॉग इन में 3 दिनों से अधिक समय तक किसी आवेदन को पेंडिंग न रखें. अगर किसी के लॉग इन में तय समय सीमा से अधिक दिनों तक आवेदन पेंडिंग रहता है, तो कार्रवाई की जायेगी.

रविवार को भी गली मोहल्ले में कूड़े का उठाव करने का निर्देश

उप नगर आयुक्त ने सभी जोनल सुपरवाइजर,सुपरवाइजर को अन्य दिनों की तरह रविवार को भी गली मोहल्ले में कूड़े का उठाव करने का निर्देश दिया है. उप नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया है कि रांची नगर निगम क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा छोटे -बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं. इनमें से मात्र 35 हजार प्रतिष्ठानों ने नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस लिया है. टैक्स कलेक्शन करने वाली एजेंसी श्री पब्लिकेशन को निर्देश दिया गया है कि अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस के लिए निगम में आवेदन जमा कराएं. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-speaker-vijay-sinha-said-i-will-not-resign-i-will-keep-my-point-in-the-assembly/">बिहार

: स्पीकर विजय सिन्हा बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा, विधानसभा में अपनी बात रखूंगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही