Search

 
 
 

Lagatar में खबर छपने के बाद बोला RMC- ब्लड रिलेशन वाले डेथ सर्टिफिकेट के लिए कर सकते हैं आवेदन

 

Ranchi : कोरोना से मरने वालों का डेथ सर्टिफिकेट बनाने में हो रही परेशानी पर Lagatar.in ने गुरूवार को एक खबर छापी थी. "कोरोना">https://lagatar.in/after-corona-rmc-personnel-are-giving-pain-saying-those-who-have-died-bring-your-wife-only-then-dead-dead-will-be-made/67186/">"कोरोना

बाद RMC कर्मी दे रहे दर्द, कह रहे जिनका निधन हुआ है, “उनकी पत्नी को लाओ तभी बनेगा डेथ सर्फिकेट”
शीर्षक से छपी खबर में बताया गया था कि कैसे आम लोगों को डेथ सर्टिफिकेट बनवाने में निगम कर्मी परेशान कर रहे हैं. हालांकि निगम इस खबर को निराधार बता रहा है, लेकिन “Lagatar.in” अपनी खबर पर अभी भी कायम है.

इसे भी पढ़ें - Lagatar">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-saying-corona-is-getting-reduced-we-found-128-deaths-47-days-16-village-1494-sick/67346/">Lagatar

investigate : झारखंड सरकार कह रही- कम हो रहा कोरोना, हमने पाया 16 गांव में 47 दिन में 128 की मौत, 1494 बीमार

ब्लड रिलेशन वाले आवेदन जमा कर ले सकते हैं सर्टिफिकेट

रांची नगर निगम ने अब कहा है कि इस वैश्विक महामारी में शहरवासियों को गुणवत्ता पूर्ण सेवा देने का काम हो रहा है. निगम की ओर से बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए किसी तीसरे आदमी की संभावना को समाप्त करने के लिए कुछ नियम बनाया गया है. इसमें एक नियम यह भी है कि, प्रमाण पत्र लेने के लिए ब्लड रिलेशन वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन जमा कर सकता है और प्रमाण पत्र ले सकता है. अगर कोई आवेदक स्वयं आने में असमर्थ है तो वे किसी को अपने पहचान पत्र के साथ आवेदन जमा करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए किसी को भी अधिकृत कर सकते हैं.

रजिस्ट्रार से स्वीकृत कराकर अधिकृत व्यक्ति ले सकता है प्रमाण पत्र

अधिकृत व्यक्ति को एक पहचान पत्र की प्रति देकर निबंधक/निबंधक से स्वीकृत कराकर वे प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं. इस आशय की सूचना निगम में जन्म-मृत्यु के लिए आवेदन स्वीकार करने वाले काउंटर पर प्रदर्शित है. निगम किसी को भी बेवजह परेशान करने की मंशा नहीं रखता. निगम की कोशिश है कि किसी भी हाल में बर्थ व डेथ सर्टिफिकेट में दलाल शामिल ना हों.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -टैक्सपेयर्स">https://lagatar.in/relief-news-for-taxpayers-deadline-for-submission-of-income-tax-returns-increased/67614/">टैक्सपेयर्स

के लिए राहत भरी खबर, इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की डेडलाइन बढ़ी

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही