Search

 
 
 

RMC : सफाई मित्रों को उपमहापौर और उप नगर आयुक्त ने बांटा प्रमाण पत्र

 
Ranchi : रांची नगर निगम में कार्यरत सफाई मित्रों को मंगलवार को कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण पूर्ण करने के अवसर पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया . झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया गया था. इस प्रशिक्षण के दौरान सफाई मित्रों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने, कार्य के दौरान पीपीइ किट (सुरक्षा यंत्रों) का प्रयोग, कार्य के दौरान संक्रामक रोगों से बचने के उपाय इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया.

प्रोन्नति देने में मदद मिलेगी

यह प्रशिक्षण झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसायटी द्वारा चयनित संस्था ऑल इंडिया लोकल सेल्फ गवर्नमेंट द्वारा दिया गया था. सफाइ मित्रों को प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया गया. इस प्रशिक्षण में प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर सफाई मित्रों को अकुशल से अर्ध कुशल श्रमिक की श्रेणी में प्रोन्नत करने में मदद मिलेगी. रांची नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें- RMC">https://lagatar.in/rmc-action-if-the-holding-number-is-kept-pending-for-more-than-three-days-instructions-to-tax-collectors/">RMC

: तीन दिन से अधिक होल्डिंग नंबर को पेंडिंग रखा तो कार्रवाई, टैक्स कलेक्टरों को निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही