Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC : नगर आयुक्त से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, होल्डिंग-वाटर टैक्स दे रहे घरों का नक्शा पास करवाने की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची नगर निगम में वैसे कई मकान हैं, जो निगम को होल्डिंग सहित वाटर टैक्स का नियमित भुगतान करते रहते हैं. हालांकि ऐसे घरों का निगम द्वारा अभी तक नक्शा नहीं पास कराया गया है. इसे लेकर अब निगम के पार्षद गोलबंद होकर ऐसे घरों को चिह्नित कर नक्शा पास करने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त मुकेश कुमार से मिल ज्ञापन सौंपा. पार्षदों ने बताया कि ऐसा करके ही निगम क्षेत्र के पुराने घरों को वैध करने का काम पूरा हो सकता है. नगर आयुक्त से मिलने वाले पार्षदों में वार्ड 26 के अरुण झा, वार्ड के अर्जुन राम, वार्ड 7 की सुजाता कच्छप, वार्ड 16 की नजिमा रजा, वार्ड 4 की हुस्ना आरा, वार्ड 21 के मो. एहतेशाम, वार्ड 27 ओम प्रकाश आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें- कम">https://lagatar.in/anger-flared-up-against-pds-shopkeeper-giving-less-ration-card-holders-surrounded-chief-residence/143160/">कम

राशन देने पर PDS दुकानदार के खिलाफ भड़का गुस्सा, कार्डधारियों ने किया मुखिया के आवास का घेराव

ज्ञापन में क्या कहा है पार्षदों ने

नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में पार्षदों ने कहा है कि निगम क्षेत्र में ऐसे हजारों घर बने हुए हैं, जिसका नक्शा पास नहीं है. हालांकि ऐसे घरों के द्वारा निगम को नियमित तौर पर होल्डिंग और वाटर टैक्स सहित बिजली बिल का भुगतान किया जा रहा है. जरूरी है कि पूर्व के बने ऐसे घरों को नक्शा शाखा द्वारा नक्शा पास करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाये. इससे लोगों द्वारा अपने मकानों को अवैध कहने का सिलसिला खत्म हो जायेगा. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा, सभी का अपना घर हो, साकार हो सकेगा. बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पिछले कई कुछ माह से रांची नगर निगम द्वारा वैसे मकानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है, जिनका नक्शा पास नहीं है. हालांकि ऐसे मकान नियमित तौर पर होल्डिंग टैक्स या अन्य सभी तरह का टैक्स भुगतान करते हैं. उन्हीं लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्षदों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही