Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC: बालू की कमी से रूका विकास कार्य, डिप्टी मेयर ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

Advertisement
Advertisement
Ranchi: डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बालू संकट पर पीसी की. इसमें उन्होंने कहा कि बालू नहीं मिलने के कारण पीएम आवास, हर घर नल योजना, शहर में निर्माणाधीन सीवरेज-ड्रेनेज समेत कई तरह के कार्य प्रभावित हुए हैं. वहीं झारखंड में विकास योजनाएं भी बाधित हैं. सिर्फ रांची नगर निगम का करीब 200 करोड़ का बालू लंबित है. वहीं बालू की सप्लाई नहीं होने से कई महत्वपूर्ण निजी एवं सरकारी कार्य रुके हुए हैं. जिससे प्रदेश का विकास भी बाधित हुआ है. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/aim-to-make-dhanbad-malnutrition-free-mother-child-health-and-nutrition-month-from-june-1/">धनबाद

को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य, एक जून से मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह

प्रधान सचिव को लिखा पत्र

बालू की कमी दूर करने के लिए डिप्टी मेयर ने प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने बालू की कमी दूर करने की मांग की है, ताकि विकास योजनाएं सुचारू रूप से चलती रहें. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि बालू नहीं मिलने के कारण दिहाड़ी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. इसे भी पढ़ें-“खीरु">https://lagatar.in/khiru-mahto-getting-ras-ticket-is-a-sanjeevani-for-jharkhand-jdu/">“खीरु

महतो को रास का टिकट मिलना झारखंड जेडीयू के लिए संजीवनी”  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही