Search

 
 
 

RMC : 2484.83 करोड़ के बजट से शहर के विकास पर जोर, सभी घर आएंगे होल्डिंग टैक्स के दायरे में

 
Ranchi : RMC -रांची नगर">https://lagatar.in/cp-singh-wastes-40-crores-on-parking-of-160-vehicles-cm/39718/">नगर

निगम के आगामी 2021-22 के बजट में शहर में जलापूर्ति की समस्या दूर करने, रोड-नाली और पार्क का निर्माण, स्टेडियम का विकास सहित कई महत्वपूर्ण वादा किया गया है. यह जानकारी शुक्रवार को निगम भवन में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पेश बजट में आया है. वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए RMC का 2484.83 करोड़ रुपए तय किया गया है, जो पिछले वर्ष के बजट से यह करीब एक सौ करोड़ से अधिक है. बजट">https://lagatar.in/the-process-of-payment-to-students-from-e-welfare-scholarship-starts-in-the-first-phase-30-thousand-students-will-get-the-amount/39709/">बजट

में शहर के संपूर्ण विकास के साथ नगर निगम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है. कुछ संशोधनों के साथ स्टैंडिंग कमिटी ने बजट को स्वीकृति दे दी. अब संशोधित बजट अगली बोर्ड की बैठक में रखी जाएगी. स्वीकृति मिलने के बाद नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा. मौके पर मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मुकेश कुमार,अपर नगर आयुक्त राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/will-write-to-supreme-court-to-increase-reservation-limit-by-50-percent-chief-minister/39675/">रांची

DC ने मास्क को लेकर चलाया जागरुकता अभियान, दुकानों में की चेकिंग

आय बढ़ाने पर है जोर,  200 करोड़ का म्युनिसिपल बॉन्ड लाने की तैयारी

स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में पेश बजट में निगम ने अपने स्रोत से 255.68 करोड़ रुपए की आय दिखायी है. निगम आर्थिक रूप से मजबूत बने, इसके लिए पहली बार बजट में 200 करोड़ रुपए का म्युनिसिपल बांड लाने की बात हुई है. नगर आयुक्त ने भी कहा है कि आगामी वित्तीय वर्ष में सबसे अधिक जोर निगम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जाएगा. इसके लिए टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाया जा रहा लेकिन हर एक व्यक्ति से टैक्स लिया जाएगा.

RMC : हर व्यवसाय के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य होगा

निगम आर्थिक रूप से मजबूत बने, इसके लिए शहर में स्थित सभी घरों को होल्डिंग टैक्स के दायरे में लाया जाएगा. वाटर यूजर चार्ज की वसूली होगी. हर तरह के व्यवसाय के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य होगा. साफ सफाई के बदले यूजर चार्ज वसूले जाएगी. साथ ही शहर के लोगों को प्रदूषण फ्री सिटी मिले, इसके लिए साइकिल ट्रैक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा.

हॉस्पिटल, अग्निशमन वाहन, लाइब्रेरी बनाने पर भी है जोर

मेयर ने कहा कि नये बजट में 10 पिंक सिटी बसें महिलाओं के लिए चलाई जाएगी ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें. निगम हॉस्पिटल का भी संचालन करेगा इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है. अग्निशमन वाहन की खरीदारी की जाएगी इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है. स्कूल का विकास या नया स्कूल भी खोला जाएगा. इसके अलावा सभी वार्ड में लाइब्रेरी बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है.

सभी पार्क में होगा प्रवेश निःशुल्क

डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर का पर्यावरण बेहतर बनाने के लिए नए पार्क बनाए जाएंगे. मोहल्ले में जितने पार्क बनाए गए हैं, उसका मेंटेनेंस निगम की ओर से ही किया जाएगा. इसमें लोगों का प्रवेश निःशुल्क होगा. इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है. कमेटी के सदस्य नियमित रूप से पार्क, मैदान की निगरानी करेंगे और उसे सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे.

वित्तीय वर्ष 2021-22 बजट की मुख्य बातें

  • पार्क के सुंदरीकरण पर 4.29 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
  • डीप बोरवेल और बोरवेल पर 24 करोड़ खर्च होंगे.
  • ट्रैफिक सिस्टम मेंटेनेंस पर 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
  • 53 वार्डों में पाइपलाइन का विस्तार के लिए 8 करोड़ रुपये से खर्च होंगे.
  • 15वें वित्त आयोग से मिलने वाले 100 करोड़ का उपयोग बोर्ड द्वारा चयनित योजनाएं में होगी.
  • शहरी फेरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाने पर 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
  • सड़क बनाने और मोहल्लों की जर्जर सड़कों की मरम्मत पर 142 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे.
  • 219 करोड़ रुपये रांची वाटर सप्लाई पर खर्च होंगे. इसके लिए जेएनएनयूआरएम योजना के तहत सरकार से फंड लिया जाएगा.
  • 2.50 करोड रुपये खर्च कर मच्छर मारने के लिए 10 वाटर माउंटेड फॉगिंग मशीन खरीदी जाएगी.
  • नाली बनाने और खुली नालियों को कवर करने पर 69. 88 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cp-singh-wastes-40-crores-on-parking-of-160-vehicles-cm/39718/">सीएम

ने सदन में कहा- सीपी सिंह ने 160 गाड़ियों की पार्किंग पर बर्बाद कर दिये 40 करोड़
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही