Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC: पहले छोटे पूजा पंडालों को मिलेगा डस्ट, युद्धस्तर पर होगा सफाई का काम

Advertisement
Advertisement
Ranchi: निगम सभागार में सोमवार को मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, मंत्री व सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक में पूजा समिति की मांगों को देखते हुए डस्ट, सफाई व मूर्ति विसर्जन कुंड की व्यवस्था पर चर्चा की गई.

डस्ट की व्यवस्था की जाएगी

मेयर ने कहा कि डस्ट का व्यवस्था जोन स्तर पर किया जाएगा. डंपिंग स्थल से सबसे पहले छोटे पूजा पंडालों को डस्ट उपलब्ध कराया जाएगा. उसके बाद बड़े पूजा पंडालों को डस्ट उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही पंडालों के चारों तरफ निगम सफाई को लेकर ध्यान रखेगा. बता दें कि दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची नगर निगम ने राजधानी में बनने वाले पूजा पंडालों में साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर करने का निर्णय लिया है.

पत्रकार के निधन पर मेयर ने जताया शोक

मेयर आशा लकड़ा ने रांची के एक मीडिया संस्थान में कार्यरत रहे फोटो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि पत्रकार के निधन की खबर से उन्हें काफी दुःख पहुंचा है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

कोविड गाइडलाइन के तहत करें दुर्गा पूजा

पूजा समिति के सदस्यों से मेयर ने कहा कि वे सभी राज्य सरकार के दिशा निर्देशों व कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन करें. पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास की व्यवस्था करें. मेयर ने पूजा समिति के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुर्गोत्सव से पूर्व रांची नगर निगम में युद्धस्तर पर सफाई कार्य कराए जाएंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त कराए जाएंगे. इसे भी पढ़ें- पश्चिमी">https://lagatar.in/west-singhbhum-jhamumo-district-committee-to-be-expanded-100-flags-to-be-displayed-at-intersections-in-each-block/">पश्चिमी

सिंहभूम झामुमो जिला समिति का विस्तार, हर प्रखंड के चौक-चौराहों पर 100 झंडे लगेंगे

तालाबों में मूर्ति विसर्जन के लिए बनेगा जलकुंड

पूजा के अंतिम दिन होने वाले विसर्जन कार्यक्रम के लिए मेयर ने कहा कि निगम क्षेत्र के जिन तालाबों व जलाशयों में मूर्ति विसर्जन किए जाएंगे, वहां जलकुंड का निर्माण कराया जाएगा. ताकि मूर्ति विसर्जन के बाद संबंधित तालाबों व जलाशयों में गंदगी न फैले. बैठक में विभिन्न वार्डो के वार्ड पार्षद, उप नगर आयुक्त कुंवर पाहन सिंह, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी, रांची दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति और रांची महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- बोड़ाम:">https://lagatar.in/bodam-cpim-busts-modi-and-yogi-in-lakhimpur-kheri-to-protest-farmers-death/">बोड़ाम:

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में माकपा ने मोदी व योगी का पुतला फूंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही