Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC : नागा बाबा खटाल के दुकानदारों की सूची तैयार, 176 सब्जी और 45 फल विक्रेताओं को मिलेगी दुकान

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची नगर निगम में गुरुवार को टाउन वेंडिंग कमिटी ने नागा बाबा खटाल में बचे हुए दुकानों का आवंटन करने पर फैसला लिया. 221 दुकानों की सूची फाइनल हो चुकी है. जिसमें 176 सब्जी बेचने वाले और 45 फल बेचने वाले दुकानदार रहेंगे. इसे लेकर शनिवार को लॉटरी होगी. बताते चलें कि टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को रांची नगर निगम सभागार में हुई. जिसमें टाउन वेंडिंग कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे.

डिप्टी मेयर ने क्या कहा

टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि नागाबाबा खटाल के बचे हुए दुकानों पर आज फैसला लिया जा चुका है. एक सब कमेटी बनी थी जिसमें तीन वेंडर और दो नगर निगम के सदस्य शामिल थे. जितने भी दावे और आपत्तियां आई थीं, सभी पर चर्चा करते हुए एक नई लिस्ट तैयार की गई है. जिसमें 221 दुकानें आवंटित करनी है. जिसके लिए आज हम लोगों ने सूची फाइनल कर ली है. 2 दिनों के भीतर लॉटरी के माध्यम से दुकानदारों को दुकानें आवंटित हो जाएंगी. इसे भी पढ़ें-मार्च">https://lagatar.in/schools-will-open-in-seven-districts-in-the-first-week-of-march-jagarnath-mahato/">मार्च

के पहले सप्ताह से खुलेंगे सात जिलों में स्कूल: जगरनाथ महतो

क्या कहा सहायक नगर आयुक्त ने

सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य ने मिलकर तय किया है कि 45 फल बेचने वाले और 176 सब्जी बेचने वालों को दुकानें आवंटित की जाएंगी. शनिवार को लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की जाएंगी. नागा बाबा खटाल में सब्जी एवं फल विक्रेता दुकानदारों के अलावा जिनकी दुकानें हैं, उनके लिए भी कुछ दुकानें बचा कर रखी गई हैं.

वेंडरों में खुशी

वेंडर राजकुमार चौरसिया ने कहा कि वेंडरों में दुकान मिलने को लेकर भारी उत्साह है. पहले 144 दुकानें मिली थी उसके बाद अब बाकी बचे हुए गरीब वेंडरों को भी जल्द ही दुकानें मिल जाएंगी. भूलवस अगर कोई वेंडर छूट गया है तो वह भी दुकान के लिए दावेदारी कर सकता है. इसे भी पढ़ें-ड्रग्स">https://lagatar.in/drugs-case-shiromani-akali-dal-leader-bikram-singh-majithia-sent-to-jail-till-march-8-in-drugs-case/">ड्रग्स

केस : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग्स केस में आठ  मार्च तक जेल भेजे गये

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही