Search

 
 
 

RMC : मेयर ने एंटी स्मोग गन गड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
Ranchi : शहर में वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा एंटी स्मोग गन एंड स्प्रिंकलर मशीन का खरीदारी की गई है. बुधवार को रांची नगर निगम परिसर से महापौर आशा लकड़ा, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं नगर आयुक्त मुकेश कुमार के द्वारा एंटी स्मोग गन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

निगम की तरफ से शहरवासियों को सौगात- महापौर

इस मौके पर महापौर आशा लकड़ा ने कहा कि रांची नगर निगम द्वारा यह हमारे शहर की जनता को सौगात है, जिससे यहां के वातावरण को स्वच्छ किया जाएगा. प्रदूषण को नियंत्रित किया जाएगा. ये गाड़ियां शहर के मुख्य चौक- चौराहों पर घूम-घूम कर प्रदूषण मुक्त करने में मददगार साबित होंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/n22.jpg"

alt="" width="1280" height="576" />

आगे भी ऐसी कोशिश जारी रहेगी- उप महापौर

वहीं, उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि जितना सुंदर हमारा शहर है, उतना ही सुंदर हमारे शहर का पर्यावरण भी होना जरूरी है. इसके लिए निगम द्वारा इन गाड़ियों की खरीदारी की गई है. अगर निगम की इस पहल से बदलाव दिखेगा तो आगे भी ऐसी कोशिश जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/new-train-from-ranchi-to-rishikesh-mp-sanjay-seth-spoke-to-the-chairman-of-railway-board/">रांची

से ऋषिकेश तक चले नयी ट्रेन, सांसद संजय सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से की बात

लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास- नगर आयुक्त

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है. रांची शहर के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा इस मशीन का उपयोग किया जाएगा. निगम शहर के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रहा है. एंटी स्मोग गन के साथ ही इन गड़ियों में स्प्रिंकलर भी लगा है, जिसका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर छोटी जगहों पर लगी आग बुझाने के लिए भी किया जा सकेगा.

60 लाख में 4 गाड़ियों की खरीदारी की गई

बताते चलें कि रांची नगर निगम द्वारा 60 लाख की कीमत से एंटी स्मोग गन की 4 गाड़ियों की खरीदारी की गई है. इन गाड़ियों में 9 किलोलीटर के वाटर टैंकर हैं. मौके पर अपर नगर आयुक्त पवन सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें- ICC">https://lagatar.in/icc-test-rankings-rishabh-pants-advantage-virat-kohli-out-of-top-10/">ICC

टेस्ट रैंकिंग: ऋषभ पंत को फायदा, विराट कोहली टॉप 10 से बाहर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही