Search

 
 
 

RMC : पत्राचार में फंसा है 207 मजदूरों को पैसा

 
Tarun Kumar Chaubey Ranchi : रांची नगर निगम के अधीन मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में काम करने वाले 207 मजदूरों के 3 महीने का पैसा पिछले साल से बकाया है. सारे मजदूरों को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत विभिन्न वार्डों में काम दिया गया था. काम करने के बाद मजदूर 11 महीने से अपने मानदेय के लिए निगम कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं. निगम के द्वारा मजदूरों के बकाया पैसे के लिए निदेशालय को 7 बार पत्र लिखा जा चका है. लेकिन अब तक निदेशालय द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों को एक दिन काम करने पर 327.85 रुपये मानदेय मिलता है. यह योजना मजदूरों को 100 दिन की रोजगार गारंटी देता है. लेकिन मजदूरों को काम करने के बाद भी पैसे नहीं मिल पा रहे है. निगम और निदेशालय के पत्राचार में मजदूरों को पैसा फंसा हुआ है.

अब तो उम्मीद नहीं है कि पैसा मिलेगा – श्रमिक फगुनी देवी

फगुनी देवी का कहना है कि मैंने पूरी ईमानदारी से बिना एक दिन छुट्टी लिये 100 दिन तक काम किया था. काम करने के बाद एक भी दिन का पैसा नहीं मिला है. पिछले 10 महीने से वह निगम का चक्कर काट रही है, लेकिन पैसे कब मिलेंगे, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. हम रोज कमाने -खाने वाले लोग हैं. पूरे दिन मेहनत करके जो पैसा मिलता है, उससे घर चलता है.आस-पड़ोस के लोग से पैसे मांग कर निगम आते हैं, ताकि हमारा पैसा हमें मिल सके. अब तो उम्मीद नहीं है कि पैसा मिलेगा.

 पैसा मिलते ही 24 घंटे में भुगतान - सहायक नगर आयुक्त 

सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह ने पूछे जाने पर कहा कि निदेशालय द्वारा उनका पैसा दिया जाना है. हमें अब तक पैसे नहीं मिले हैं. जैसे ही हमें पैसे मिलेगे, उसके 24 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-10-thousand-fine-on-food-van-operator-in-doranda-2-goods-seized/">रांची

: डोरंडा में फूड वैन संचालक पर 10 हजार फाइन, 2 के सामान जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही