Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC : पार्षदों के दबाव पर निगम ने 22 जून को बुलायी आपात बैठक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पार्षदों के दबाव पर रांची नगर निगम ने 22 जून को आपातकालीन बैठक बुलायी है. समझा जाता है कि इस बैठक में सिर्फ पानी और साफ-सफाई को लेकर चर्चा हो सकती है. बताते चलें कि रांची नगर निगम में पिछले डेढ़ वर्षों से स्टैंडिंग कमेटी की बैठक नहीं हो रही है. बैठक नहीं होने के कारण कई एजेंडा छूट जा रहे हैं. शहर में विकास कार्य भी नहीं हो पा रहा है. मुख्यत: दो एजेंडों के कारण बैठक नहीं हो पा रही है. मेयर का कहना है कि नगर आयुक्त इन दोनों एजेंडा को फाइल से हटाएं. इसलिए 22 जून की बैठक में सिर्फ दो एजेंडा पानी और साफ-सफाई पड़ी चर्चा हो सकती है. बाकी एजेंडे को दरकिनार किया जाएगा.

13 पार्षदों ने बैठक कराने को लेकर लिखा था पत्र

वार्ड 26 के पार्षद अरुण झा ने बताया कि बीते 8 जून को 13 पार्षदों ने पत्र लिखकर बैठक बुलाने का अनुरोध किया था. आपातकालीन बैठक 72 घंटे के अंदर होनी चाहिए. मगर निगम के द्वारा वह भी नहीं कराई गई. अब 22 जून को सिर्फ दो एजेंडों पानी और साफ सफाई पर आपातकालीन बैठक बुलाई गई है.

इन दो एजेंडों से मेयर को है परेशानी

बैठक के लिए नगर आयुक्त द्वारा भेजी गई फाइल में जिन दो एजेंडों को मेयर ने हटाने का निर्देश दिया था, उसमें एक एजेंडा मधुकम सब्जी बाजार का है, तो दूसरा एजेंडा कांटा टोली खादगढ़ा की दुकानों की बंदोबस्ती का है. मेयर के द्वारा इन दोनों एजेंडा को हटाने का निर्देश दिया गया था. वहीं पार्षदों का कहना है कि शहर में विकास कार्य के लिए बैठक बुलाना जरूरी है. अगर कोई समस्या है तो उस पर बैठक में चर्चा की जा सकती है. इसे भी पढ़ें – कुख्‍यात">https://lagatar.in/notorious-maoist-government-surrendered-was-involved-in-the-brutal-murder-of-7-tpc-members/">कुख्‍यात

माओवादी “सरकार” ने किया सरेंडर, टीपीसी के 7 सदस्‍यों की निर्मम हत्‍या में था शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही