Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना और “यास” में भी काम कर रहे RMC के सफाईकर्मी, फिर भी 2000 प्रोत्साहन राशि से हैं वंचित

Advertisement
Advertisement

स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में प्रोत्साहन राशि देने का हुआ था फैसला

Ranchi: रांची नगर निगम के सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से पूरी तत्परता से शहर की सफाई व्यवस्था में लगे हैं. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की बात करें या चक्रवातीय तूफान “यास” की, सभी में सफाईकर्मी काम कर रहे हैं. इतनी मुस्तैदी के साथ काम करने के बावजूद सभी सफाईकर्मी अभी भी उस प्रोत्साहन राशि से वंचित हैं जो बीते अप्रैल माह में निगम स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में पास हुआ था. इसके अलावा निगम कर्मियों को इस लॉकडाउन की अवधि में भी दो माह की जगह केवल एक माह का वेतन दिया गया है.

19 अप्रैल को हुई बैठक में प्रोत्साहन राशि देने का हुआ था फैसला

बता दें कि रांची नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक 19 अप्रैल को हुई थी. इसमें निर्णय लिया गया था कि कोरोना काल में शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना है.  इसलिए सफाई कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. लेकिन कर्मियों को प्रोत्साहन राशि मिलना तो दूर, अब तक उन्हें वेतन भी नहीं मिला है.

इसे भी पढ़ें- राहत:">https://lagatar.in/relief-vishwanath-palamu-help-hour-instruction-cm-hemant-soren/69951/">राहत:

CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू के विश्वनाथ को घंटे भर में मिली मदद

पार्षदों ने उठाया सवाल

निगमकर्मियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने और दो माह का वेतन नहीं मिलने का मुद्दा वार्ड 25 पार्षद अर्जुन राम और वार्ड 35 पार्षद झरी लिंडा ने उठाया है.अर्जुन राम ने कहा है कि सफाई कर्मियों को 2000 रुपये देने का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी में पास हुआ था. लेकिन आज तक यह राशि नहीं दी गयी है. ऊपर से 2 महीने में 1 महीने का मानदेय दिया गया है. कोरोना काल मे सफाई काम कर रहे कर्मियों का निगम द्वारा शोषण किया जा रहा है है, जो काफी चिंता का विषय है.

इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-may-storm-water-due-to-yaas-storm-banna-gupta-accused-of-asking-for-1-50-crore-also-the-country-7-of-desh-videsh-16-of-jharkhand-6-of-bihar-more-news-and-videos/70020/">शाम

की न्यूज डायरी | 26 May| यास तूफान के कारण आंधी-पानी | बन्ना गुप्ता पर लगा 1.50 करोड़ मांगने का आरोप | इसके अलावा देश – विदेश की 7 | झारखंड की 16 | बिहार की 6 और अन्य 4 खबर व वीडियो

झरी लिंडा ने कहा है कि वैश्विक महामारी की इस घड़ी में जब सभी लोग अपनी जान के डर से घर में बैठे हुए हैं, सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर रांची को साफ करने में लगे हैं. इन सफाई कर्मियों के साथ अन्याय ना हो, इन सभी सफाई कर्मियों को 2000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलना चाहिए.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही