Search

 
 
 

RMC : पार्किंग बने इसलिए बकरी बाजार में पड़े स्क्रैप बेचने का काम शुरू, महेश पोद्दार ने पूछा- बात केवल पार्किंग की क्यों?

 
Ranchi : राजधानी के अपर बाजार को जाम मुक्त करने के लिए पिछले दिनों रांची नगर निगम ने एक बड़ी पहल की थी. निगम ने बकरी बाजार स्थित अपने स्टोर रूम के खाली मैदान में पार्किंग बनाने का फैसला किया है. इसके लिए जरूरी है कि स्टोर रूम में पड़े स्क्रैप को हटाया जाये. स्क्रैप हटाने के लिए निगम ने पहल भी शुरू कर दी है. स्क्रैप हटाने का काम मेटल स्क्रैप ट्रैडिंग कंपनी (MSTC) को दिया गया. पहले चरण में टेंडर निकाल कर कुछ स्क्रैप को हटाने का काम हुआ है. बाकी बचे स्क्रैप को हटाने के लिए निगम ने अब नया टेंडर निकाला है. दूसरी तरफ बकरी बाजार को पार्किंग स्थल बनाने के निगम के प्रस्ताव पर सवाल भी उठने लगे हैं. भाजपा के राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने यह सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्किंग ज़रूरी है, पर हवा और बच्चों-बुजुर्गों के लिए मैदान भी जरूरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात को कहते हैं. लेकिन रांची नगर निगम केवल पार्किंग की बात करता है, टाउन प्लानर आखिर किस काम का है? इसे भी पढ़ें-हेहल">https://lagatar.in/16483hehl-sportings-two-day-team-selection-camp-concluded-names-to-be-announced-soon7-2/">हेहल

स्पोर्टिंग का दो दिवसीय टीम चयन शिविर सम्पन्न, नामों की घोषणा शीघ्र

पहले चरण में चार आइटम की बिक्री, दूसरे के लिए निकाला टेंडर

बीते 30 सितंबर को टेंडर निकाल कर निगम ने बकरी बाजार के अलावा आरएमसी के पुराने बिल्डिंग, नागाबाबा खटाल, बिरसा चौक, बड़ा तालाब विवेकानंद प्रतिमा के समक्ष पड़े स्क्रैप हटाने का फैसला किया है. टेंडर भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है. RMC के मार्केंट शाखा की मानें, चार स्क्रैप आइटम (जैसे सोडियम लैंप) को पहले चरण में बेचा गया है. हालांकि पार्टी ने निगम को राशि का भुगतान नहीं किया है, इस कारण स्क्रैप को उठाने का निर्देश अभी जारी नहीं हुआ है. दूसरे चरण में चार स्क्रैप आइटम को बेचने काम जल्द शुरू होगा.

भाजपा नेता ने कहा, प्रधानमंत्री भी मैदान की बात करते हैं. दिया कुछ सुझाव

बकरी बाजार को पार्किंग स्थल बनाने के निगम के फैसले पर भाजपा सांसद ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा है कि पार्किंग ज़रूरी है, पर हवा और बच्चों-बुजुर्गों के लिए मैदान भी उतनी ही जरूरी है. प्रधानमंत्री भी यही बात कहते हैं. पर आज बात सिर्फ पार्किंग की हो रही है. आखिर में टाउन प्लानर किस काम के? भाजपा नेता ने कुछ सुझाव भी दिया है.
  1. अतिक्रमण हटायें.
  2. ग्रिल फेंसिंग के माध्यम से क्षेत्र को घेरें.
  3. मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाएं.
  4. बाहरी बाड़ के चारों ओर पेड़ लगाएं.
  5. बची हुई जमीन का इस्तेमाल पार्किंग और दुर्गा पंडाल के आयोजन के लिए करें.
इसे भी पढ़ें-Wildlife">https://lagatar.in/wildlife-week-special-the-love-story-of-two-innocent-people-lavishing-love-on-the-little-emperor/">Wildlife

Week Special: दो बेजुबानों की प्रेम कहानी,नन्हे सम्राट पर प्रेम लुटा रही लखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही