नियम तोड़ने की आदत बन गयी है
अधिकारियों ने बताया कि निगम लगातार अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करता है. लोग जुर्माना देने के बाद भी फिर वही काम करते रहते हैं. निगम की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाने के लिए जांच अभियान चलाया जाता है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को जाम से मुक्ति के लिए निगम की इनफोर्समेंट टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते रहती है. इस दौरान ठेला, खोमचा और फुटपाथ दुकानदारों को हटाया जाता है. उनसे जुर्माना वसूला जाता है.किस वर्ष निगम ने कितना जुर्माना वसूला
निगम ने वर्ष 2017 से 2022 तक पांच सालों में लगभग तीन करोड़ जुर्माना वसूला है. वर्ष 2017-2018 में 36 लाख रुपये वसूले गये. 2018-2019 में 66 लाख रुपये, वर्ष 2019-2020 में 68 लाख रुपये, वर्ष 2020-2021 में 37 लाख रुपये और वर्ष 2021-2022 में सबसे अधिक 50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूले गये. वर्ष 2022-23 अप्रैल से अक्टूबर तक लगभग 28 लाख जुर्माना वसूला गया. इसे भी पढ़ें – माओवादी">https://lagatar.in/maoist-gautam-ji-had-camped-in-budha-pahar-for-years-chatra-was-killed-in-an-encounter/">माओवादीगौतम जी बूढ़ा पहाड़ में वर्षों कर चुका था कैंप, चतरा मुठभेड़ में मारा गया [wpse_comments_template]

Leave a Comment