Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  27 अक्टूबर तक जमा करें असाइनमेंट, 28 से शुरू होगी परीक्षा

Advertisement
Advertisement

पीके रॉय मेमोरियल व आरएसपी कॉलेज ने जारी की तिथि

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के अंतर्गत आने वाले पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज ने यूजी (सत्र 2015-18) सेमेस्टर-1 से 4 के जेनेरिक पेपर का असाइनमेंट जमा करने की तिथि जारी कर दी है. प्राचार्य डॉ कविता सिंह ने 16 अक्टूबर को इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन में उन्होंने बताया है कि विद्यार्थी अपना हस्तलिखित असाइनमेंट 27 अक्टूबर तक कॉलेज में जमा कर सकते हैं. सभी विद्यार्थियों को असाइनमेंट के प्रश्न उपलब्ध करा दिए गए हैं. वहीं, आरएसपी कॉलेज झरिया ने भी असाइनमेंट का टॉपिक कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है और विद्यार्थियों को 27 अक्टूबर तक हस्त लिखित असाइनमेंट जमा करने का निर्देश दिया है. परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी.

परीक्षा लेकर विश्वविद्यालय कर रहा अपनी गलती की भरपाई

ज्ञात हो कि चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) सिस्टम लागू होने के बाद यूजी में दो जेनेरिक पेपर पढ़ना अनिवार्य था. लेकिन तत्कालीन विनोबा भावे विश्वविद्यालय और उसके बाद बीबीएमकेयू ने यूजी के विद्यार्थियों को एक जेनरिक पेपर की पढ़ाई करवाई थी. बाद में गलती पता चलने के बाद अब लगभग पांच वर्ष बाद परीक्षा लेकर विश्वविद्यालय अपनी गलती की भरपाई कर रहा है. बता दें कि बीबीएमकेयू के अंतर्गत आने वाले धनबाद और बोकारो के कॉलेजों के यूजी सत्र 2015-18 की परीक्षा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय ले रहा है. परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी. यह भी पढ़ें : धबनाद">https://lagatar.in/dhabanaad-godhar-mein-aabhooshan-vikreta-se-loot-maamale-ka-khulaasa-5-giraphtaar/">धबनाद

: गोधर में जेवर व्यवसायी से लूट मामले का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही