Search

 
 
 

बोकारो में सड़क हादसा: एक की मौत, एनएच-32 जाम

 
Bokaro: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 पर स्थित उकरीद मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 56 वर्षीय रजनीकांत यादव की मौत हो गई. वे साइकिल से जा रहे थे, तभी एक ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक, रजनीकांत यादव बारी कोऑपरेटिव खटाल में रहते थे और गाय का दूध दुहने का काम करते थे. शनिवार को वे रोज की तरह दूध लेकर सुधा डेयरी गए थे. लौटते समय उकरीद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना शनिवार की है. इसे भी पढ़ें -प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-internship-scheme-application-process-started-for-one-crore-youth-how-to-do-what-is-the-qualification/">प्रधानमंत्री

इंटर्नशिप योजना: एक करोड़ युवाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु, ऐसे करें अप्लाई

स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

इस घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-32 को जाम कर दिया. साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रेलर और चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृतक के परिवार की स्थिति

रजनीकांत यादव अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पांच बच्चे हैं. इस घटना से उनका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है. इसे भी पढ़ें - NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही