Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना, पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत, सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया

 
Raipur : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पूरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा गांव के करीब बोलेरो वाहन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो सवार 11 लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.

फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है

उन्होंने बताया कि धमतरी जिले के सोरम—भठगांव के कुछ लोग बुधवार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर विवाह समारोह में शामिल होने मरकाटोला गांव जा रहे थे. अधिकारियों के अनुसार जब वे जगतरा गांव के करीब पहुंचे तब उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं एक बच्चा घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजा. लेकिन बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. छत्तीसगढ़  के सीएम भूपेश बघेल ने दुर्घटना पर शोक जताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही