Ranchi/Gumla : गुमला के बसिया में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की खबर है. जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह घटना बसिया थाना के पास बुधवार की देर रात हुई है. घायल लोगों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है. सभी रांची रहने वाले है. जिन लोगों की मौत हुई है उसमें पवन साहू, रतन गोप और प्रवीण राम शामिल है. तीनों रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. इसके अलावा जिन दो लोग गंभीर रूप से घायल है उसमें विश्वनाथ गोप और असीम गोप शामिल है.
गुमला के बसिया में सड़क दुर्घटना, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, रिम्स भेजे गये
Last Updated: Dec 05, 2024 12:00 AM (IST)