Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईचागढ़ में भीषण सड़क हादसाः रिम्स में इलाज के दौरान 5 की मौत, आरोप- पोस्टमार्टम के लिए मांगे पैसे

Ranchi: सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा चुनचूडिया मोड़ के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई. इनमें एक ही परिवार की मां विमला देवी, 12 वर्षीय बेटा हलधर और 16 वर्षीय बेटी दीपाली शामिल है. वहीं अलका देवी 35 साल व पूनम कुमारी 8 साल की भी मौत इलाज के दौरान रिम्स में हुई. वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिम्स में पोस्टमार्टम के लिए 4 हजार रुपए की मांग की गई. पैसा नहीं देने पर शव नहीं देने की धमकी तक दी गई. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना रांची के सांसद संजय सेठ को दी. जिसके बाद रिम्स पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सांसद ने रिम्स प्रबंधन और स्वास्थ्य मंत्री को कटघरे में खड़ा किया. इसे पढ़ें- बाल">https://lagatar.in/child-rights-protection-commission-member-inquired-about-child-labor-in-bokaro/">बाल

अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बोकारो में बाल श्रम की ली जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री और रिम्स निदेशक बेपरवाह

संजय सेठ ने कहा कि पोस्टमार्टम और घायलों के इलाज में भी पैसे की मांग की जा रही है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा और कहा कि वो किस दुनिया में रहते हैं इसकी जानकारी किसी को नहीं है. रिम्स निदेशक अपने कार्यालय से बाहर नहीं निकलते हैं. जिस वजह से उन्हें लोगों की परेशानी दिखाई नहीं देती.

शासी परिषद की बैठक से पीछे भाग रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री

लंबे समय से शासी परिषद की बैठक नहीं होने पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को चलाने वाले स्वास्थ्य मंत्री बैठक से पीछे भाग जाते हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि अस्पताल की व्यवस्था और यहां के कर्मचारियों की स्थिति क्या है. इसे भी पढ़ें- जो">https://lagatar.in/the-one-who-talks-about-1932-will-rule-jharkhand-hemant-soren/">जो

1932 की बात करेगा, वही झारखंड पर राज करेगा : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही