Search

 
 
 

जमशेदपुर में सड़क हादसा, महिला की मौत

 
Jamshedpur : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर देवघर गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आकर स्थानीय निवासी 50 वर्षीय जोबा सोरेन की मौत हो गई. घटना शुक्रवार देर शाम की है. इधर, घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार जोबा अपने पति लक्ष्मण के साथ पैदल ही बाजार से आ रही थी. सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसे भी पढ़ें- घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-mla-seeks-answer-from-dfo-regarding-trees-cut-in-golf-club/">घाटशिला

: गोल्फ क्लब में काटे गए पेड़ों के संबंध में डीएफओ से विधायक ने मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही